चिन्ता ना करे
पूरी घटना की
समीक्षा की जा
रही है ..................
गांधी के इस
देश में अब
लुटती है अस्मत
औ नग्न भग्न
हालत में फेंक
दी जाती है
जब राहों पर कपडे
को तरसती हुई
औरत
और इस दुर्घटना
पर इक बयान
आता है
चिन्ता ना करे
पूरी घटना की
समीक्षा की जा
रही है ..................
भगतसिंह के इस
देश में सीमा
पर तैनात
फौजियों के सिर
दुश्मन काटके ले जाता
है
औ वीर फौजियों
की सरकटी लाशें
तिरंगे
में लपेटने के बाद
फिर इक बयान
आता है
चिन्ता ना करे
पूरी घटना की
समीक्षा की जा
रही है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें